नवीन धर्मशाला निर्माण समिति की घोषणा- निर्माणाधीन छीपानेर धर्मशाला में बसंत ओनकर सचिव और रमेश डोंगरे अध्यक्ष चुने गए।

 नवीन धर्मशाला निर्माण समिति की घोषणा-
निर्माणाधीन छीपानेर धर्मशाला में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय।

बसंत ओनकर सचिव और रमेश डोंगरे अध्यक्ष चुने गए।



    मां नर्मदा के किनारे स्थित निर्माणाधीन सामाजिक धर्मशाला निर्माण समिति के लिए आम सभा आयोजित की गई। जिसमें धर्मशाला निर्माण के लिए नवीन पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने आपसी विमर्श के बाद परस्पर सहमति से कतिया समाज धर्मशाला निर्माण समिति छिपानेर जिला सीहोर (मप्र) की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।

    जिसमें सर्व सम्मति से सामाजिक सेवा में अग्रणी रमेश डोंगरे को अध्यक्ष, राकेश मोर्य को उपाध्यक्ष,बसंत ओनकर को सचिव धनराज सेजकर को महासचिव,बी एल कतिया को कोषाध्यक्ष,पूनमचंद मंडलेकर को उपकोषाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की गई। इनके अलावा समिति में संगठन मंत्री गजराज दूधवाल और प्रचार मंत्री की ज़िम्मेदारी कचरू धार्मिक को सौपीं गई।

    नवीन कार्यकारिणी की घोषणा सभा के अध्यक्ष मदन लाल दूधवाल और पूर्वअध्यक्ष हरि प्रसाद लोचकर ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद लोचकर और मदनलाल दूधवाल ने सर्वसम्मति से लिए गए इस निर्णय पर सामाजिक बंधुओं की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि छिपानेर धर्मशाला निर्माण की जिम्मेदारी अब नई कार्यकारिणी पर है। नवीन कार्यकारिणी और सभी सदस्य मिलकर आगामी समय में कतिया समाज आदर्श सर्व सुविधा युक्त धर्मशाला निरमा की जिम्मेदारी लें। मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित या धर्मशाला समाज के लिए आदर्श और गौरव का विषय रहेगी।

    जानकारी देते हुए संचालन कर्ता ने बताया कि पूर्व समिति के सदस्यों द्वारा नवीन कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्यों को समाज हित में कर्तव्यनिष्ठा और पद की गरिमा रखते हुए कार्य करने के लिए आगामी बैठक मे सभी शपथ दिलाई जायेगी।


        खातेगॉव सेक्टर पधारे शिक्षक एल एन बिल्लोरे ने 5000 रुपये की राशि निर्माण में दान स्वरूप दी। भोपाल के मनोज नागले ने आजीवन प्रतिवर्ष 365 की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर खातेगांव सेक्टर और सीहोर जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी ने नवीन कार्यकारिणी के लिए मनोनीत सदस्यों का पुष्प हार से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.