🌷भजन🌷
माँ नर्मदा जयंती पर
कोरस-नर्मदे हर हर नर्मदे
नर्मदे हर हर नर्मदे
हर हर हर हर नर्मदे
हर हर हर हर नर्मदे
अमरकण्ठ से निकाली अमृता घट घट मेंअमृत भर दे।।हरहर.....
कोरस-नर्मदे हर हर नर्मदे
नर्मदे हर हर नर्मदे
पाहन पथ पर करती कलरव ।
घाट घाट पर होता उत्सव
झरनोसे झंकार निकलती लहरों को चंचल कर दे।।हर हर...
कोरस-नर्मदे हर हर नर्मदे
नर्मदे हर हर नर्मदे
निर्मल निर्मल पावन पावन।
तू है बारह मासी सावन।
कोढ़ी की काया हो कंचन निर्धन के घर धन भर दे।।हर हर...
कोरस-नर्मदे हर हर नर्मदे
नर्मदे हर हर नर्मदे
पाप निवारे पापी तारे।
तेरे जल में है सुख सारे।
शीतल जल की शीतलता से वसुधा हरी भरी कर दे।।हर हर...
कोरस-नर्मदे हर हर नर्मदे
नर्मदे हर हर नर्मदे
सतपुड़ा विन्ध्यचल पर्वत।
करते चौकसी तेरी अनवरत।
रेवा रेवा तेरी सेवा 'विकट'जनम सफल कर दे।।हर हर...
कोरस-नर्मदे हर हर नर्मदे
नर्मदेहर हर नर्मदे
गीतकार -हरेराम चौरे विकट