व्यक्तिगत उन्नति और आर्थिक सुढ्रता के लिए करें प्रयास

स्वजन संवाद - जुलाई-अगस्त 2016 अंक

 व्यक्तिगत उन्नति और आर्थिक सुढ्रता के लिए करें प्रयास 

आत्मीय स्वजनो, 

 सादर वंदन!   
                             अत्यंत हर्ष का विषय है कि समाज में संगठनात्मक कार्यो में हम प्रगतिपथ पर अग्रसर है। संचार सधनों से जानकारी साझा करने में भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। दो दशक पूर्व जब कतिया गौरव स्मारिका का संकल्प लिया था जानकारी जुटाने के लिए सुलभ साधन मात्र पत्र व्यवहार ही था। 

              अपनों से जुड़ाव के लिए आवश्यक है समाज में लोगों को बार बार मिलने के अवसर मिलें,जीवन में उत्साह और उमंग बना रहे। साथ ही यदि जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद मिल जाए तो वह व्यक्ति व परिवार,संगठन के प्रति आभारी हो जाता है। समाज में स्वजनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने व परिवारों को जोड़ने में स्वसहायता समूह समूहों (बीसी) का विशेष योगदान रहा,जो भोपाल पीतमपुर में आज भी परिवारों को जोडने में सहायक है। 

             विपरीत परिस्थितीयों में ही संघर्ष की प्रेरणा,सहयोग की भावना, प्रोत्साहन से प्राप्त संम्बल आदि का महत्व पता चलता है। यही कारण है कि भारतीय संस्कृति से जीवन में उमंग भरने वाले कार्यकृमों को मानव अनुकूल बनाया गया। जिससे हम स्वतः ही परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने में समर्थ हो जाते है। संगठन के लिए रामसत्ता,भजन मंडल, स्वॉग, मटकी, घेरागम्मत डंडे लड़ाना आदि छोटे -छोटे आयोजनों का प्रचलन रहा है।

                 इन त्योहारों कार्यक्रमों खेल आयोजनों से प्राप्त उर्जा परिवार समाज और देश को एकजुट करने के लिए अनवरत उत्साह का संचार करती है। एकता,परस्पर  सहयोग,  समर्पण, धैर्य, अनुशासन का पालन,  कार्यक्षमता , कार्यपद्धति, स्व व स्वैच्छिक अधीनता,सहर्ष स्वीकार्यता,निर्णय क्षमता,त्याग,  प्रोत्साहन, साहस, उत्साह, सहन शक्ति जैसे कई गुणों का विकास अनायास ही हो जाता है।  

          समाज को एकजुट करने के लिए निरंतर कार्यकृमों का आयोजन किया जाना चाहिए। सिर्फ आयोजन ही नहीं प्रोत्साहन,सम्मान और सहयोग की भी व्यवस्था हो। जिससे हम अपनों में समयानुकूल आवश्यक  सद्गुणों का विकास कर अग्रिम पंक्ति में स्वयं को स्थापित कर सकेंगें।

                  कतिया गौरव परिवार व्यक्ति से परिवार,समाज व राष्ट्रनिर्माण के लिए कृत संकल्पित है। इस हेतू व्यक्तिगत गुणों का विकास और आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयास जारी है। 

       सहयोग,समर्थन व मार्गदर्शन की आपेक्षा के साथ-   आपका अपना ही.........

        -अनिल भवरे   9009035147


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.